इस ब्लॉग पर हिंदी में मुद्दों से कहानी लेखन, पत्र लेखन, निबंध व अन्य विधाओं का उपयोजित लेखन दिया जाएगा. आशा है कि विद्यार्थियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए यह ब्लॉग उपयोगी रहेगा।
हिंदी उपयोजित लेखन

मेरा अगला प्रकाशन श्रीमती मीना शर्मा जी के साथ ओस की बूँदेंं (Oas ki Boonden)

खट्टे अंगूर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
खट्टे अंगूर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 29 जुलाई 2020

कहानी लेखन 2


निम्नलिखित मुद्दों के आधार पर कहानी लिखकर एक उचित शीर्षक दीजिए।

भूखी लोमड़ी ...भोजन की तलाश मे घूमना .... बगीचे में अंगूरों के गुच्छे  देखना ... लोमड़ी का उछल उछलकर अंगूरों पर लपकना ... अंगूरों के गुच्छे बहुत ऊँचाई पर होना ... लोमड़ी का थकना ... अपनी पराजय को स्वीकार न करना    ... अंगूरों को खट्टा बताना।
--------------------------------------------------------------------

खट्टे अंगूर

एक जंगल में एक लोमड़ी थी।एक दिन वह बहुत भूखी थी। भोजन की तलाश में इधर उधर भटक रही थी। वह भूख से बहुत परेशान थी। भोजन तलाशने की परेशानी में वह एक बगीचे में घुस गई। वहाँ उसने अंगूर की बेल देखी जिस पर अंगूर गुच्छों में लगे थे।अंगूरों का गुच्छा देखकर लोमडी ललचाई, उसकी भूख और तेज हो गई। 

वह लोमड़ी उछल - उछलकर अंगूरों के गुच्छे को पाने की कोशिश करने लगी। पर चूँकि अंगूर के गुच्छे बहुत ऊँचाई पर थे, लाख कोशिशों के बावजूद भी वे लोमड़ी के हाथ नहीं लगे।

अंततः लोमड़ी हार गई पर उसे हारना स्वीकार न था। उसने एक बहाना बनाया अपनी तसल्ली के लिए कि "अंगूर खट्टे थे इसलिए उन्हें छोड़ दिया" इसे ही कहते हैं - नाच न जाने , आँगन टेढ़ा।

घमंडी /धूर्त हार मानने से बचते हुए दोष दूसरे पर मढ़ता है। उससे अपनी गलती कभी स्वीकार नहीं की जाती। 

सीख- घमंडी और धूर्त अपनी हार छुपाने के लिए दूसरों पर दोष मढ़ते रहते हैं। हममें सच को स्वीकारने की हिम्मत होनी चाहिए।
---------------------------------------------------------------------------